डीएमके का संकट: स्टालिन और अलागिरी आमने सामने
- 2014-01-31 11:07 UTCतमिलनाडु में एक राजनैतिक पारिवारिक नाटक अपने पूरे सबाब पर है। डीएमके के सुप्रीमो करुणानिधि के दो बेटे स्टालिन और अलागिरी आमने सामने हैं और दोनों अपने पिता की राजनैतिक विरासत पर कब्जे की लड़ाई लड़ रहे हैं। करुणानिधि की परेशानी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। यह नाटक उस समय अपने चरमोत्कर्ष पर पहुंच गया, जब अलागिरह एक रोज सुबह 6 बजे ही अपने पिता के शयनकक्ष में जा धमके और कह डाला कि अगले 3 या 4 महीने में स्टालिन की मौत हो जाएगी। करुणानिधि ने अलागिरी की उस धमकी को सार्वजनिक कर दिया और अपने दूसरे बेटे स्टालिन की सुरक्षा की मांग करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक पत्र लिख डाला।