पश्चिम बंगाल में राहुल बनाम ममता
एक नाव पर होने के बावजूद
-
2010-09-29 09:03 UTC
ममता बनर्जी ने राहुल गांधी की बंगाल यात्रा के बाद जिस तरह से आग उगली, उससे उनके समर्थक भी चकित रह गए होंगे। वामपंथी नेताओं के खिलाफ तो वे आग उगलती ही रहती हैं, लेकिन अपनी सहयोगी पार्टी कांग्रेस के एक बड़े नेता के खिलाफ उनका उस तरह आग उगलना राजनीति की मौजूदा लीक से हटकर है।