लालू का पुतला दहन - युवा आक्रोश का कारण क्या है
- 2010-09-27 12:25 UTCएक समय था जब लालू के विरोधी भी सार्वजनिक तौर पर आलोचना करने के पहल चार बार सोचते थे कि कहीं कोई विवाद न बढ़ जाए, लेकिन अब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की स्थिति इस कदर खराब हो गई है कि उनकी पार्टी कार्यालय के सामने उनकी पार्टी के युवा समर्थकों ने ही उनका पुतला जला डाला। उनका पुतला दहन उनके उस प्रेस कान्फ्रंेस के कुछ ही दिनों के बाद हुआ, जिसमें उन्होने अपने एक बेटे के राजनीति में प्रवेश करने की औपचारिक घोषणा की थी।