Loading...
 
Skip to main content

View Articles

उत्तर प्रदेश में चुनाव की आहट

क्या कांग्रेस इसके लिए तैयार है?
उपेन्द्र प्रसाद - 2011-03-31 09:27 UTC
देश के 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव हो रहे हैं और इसी बीच उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री मायावती की राजनैतिक हलचलों से पता चलता है कि वहां भी शायद इसी साल चुनाव हो जाए। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में मिशन 2012 चला रखा है, जिसके तहत उस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही है, अब यदि चुनाव 2012 के बदले 2011 में ही हो जाए, तो क्या कांग्रेस आज इसके लिए तैयार है?

विकीलीक्स से भाजपा हो रही है शर्मिंदा

करात के बारे में अमेरिका का आकलन गलत
अमूल्य गांगुली - 2011-03-31 09:17 UTC
अमेरिकी दूतावास से भेजे गए गुप्त केबल संदेश लगभग सही साबित हो रहे हैं। उनके सच होने पर किसी को कोई संदेह नहीं हो सकता। अमेरिकी राजनयिकों ने भारत के नेताओं से बातचीत करने के बाद ही बातचीत से संबंधित बातें और उनसे उपजी अपनी राय को अपने विदेश विभाग को अमेरिका भेजा था। उन्होंने भाजपा और सीपीएम से जुड़े संदेश भी भेजे थे, जिनका अब खुलासा हो रहा है।

तृणमूल कांग्रेस के लिए असम में खतरा नहीं

मुस्लिम आधार को बनाए रखने पर सत्तारूढ़ दल की नजर
बरुण दास गुप्ता - 2011-03-29 12:57 UTC
कोलकाताः जब तृणमूल कांग्रेस ने यह घोषणा की कि वह असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारेगी, तो बहुत लोगों को आश्चर्य हुआ। इसका कारण यह है कि सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस भी कुल 118 सीटों पर ही अपने उम्मीदवार उतार रही है। तृणमूल कांग्रेस का वहां न तो कोई संगठन है और न ही उसके किसी नेता की कोई पहचान है। उसके पास कोई कार्यकर्त्ता भी नहीं है। एक सर्वे में पाया गया कि वहां के लोग किसी भी तृणमूल नेता का नाम तक नहीं जानते। एक ने तो कहा कि यदि तृणमूल के उम्मीदवारों में से किसी एक की भी जमानत बच गई, तो उसे बहुत आश्चर्य होगा।

इस खुलासे पर आश्चर्य कैसा

केन्द्र सरकार को अपने दामन पर लगे दाग छुड़ाने चाहिए
अवधेश कुमार - 2011-03-28 11:42 UTC
जिन लोगों को लोकसभा में 22 जुलाई 2008 का दृष्य याद होगा उनके लिए विकिलिक्स के खुलासे पर आश्चर्य करने का कोई कारण नहीं है। उस दिन मनमोहन सिंह सरकार ने विश्वास मत जीत लिया था, लेकिन मतदान के पूर्व भाजपा के तीन सांसदों द्वारा लोकसभा की मेज पर एक हजार के नोटों से भरी अटैचियां रखने का शर्मनाक नजारा दुनिया के सामने आ चुका था। भारतीय संसद के इतिहास में वह इस किस्म का पहला कालादिन था। इसके पूर्व कभी ऐसा नहीं हुआ था।

मायावती समय से पहले विधानसभा का चुनाव करा सकती हैं

विपक्षी पार्टियां भी अब चुनाव के लिए तैयार हो रही हैं
प्रदीप कपूर - 2011-03-26 10:16 UTC
लखनऊः राजनैतिक पंडित अनुमान लगा रहे हैं कि मुख्यमंत्री मायावती विभाजित विपक्ष का फायदा उठाने के लिए तय समय से पहले ही राज्य विधानसभा का आमचुनाव करवा सकती हैं। गौरतलब है कि तय समय के अनुसार उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव 2012 की पहली छमाही में होना है।

केरल: कांग्रेस की बढ़त बनी हुई है

अच्युतानंदन की उम्मीदवारी से एलडीएफ का मनोबल बढ़ा
कल्याणी शंकर - 2011-03-26 10:12 UTC
केरल का विधानसभा चुनाव इस बार इस मायने में दिलचस्प है कि पहली बार सीपीएम एक विभाजित पार्टी के रूप में चुनाव लड़ रही है। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव के समय भी अंदरखाने मनमुटाव था, लेकिन इस बार तो मुख्यमंत्री वी एस अच्युतानंदन और राज्य सचिव पी विजयन के बीच कलह साफ साफ सतह पर आ गया है।

केरल में कांग्रेसी मोर्चे को झटका

दो ईसाई ग्रुप मोर्चे के खिलाफ हुए
पी श्रीकुमारन - 2011-03-26 10:09 UTC
तिरुअनंतपुरमः गुटबाजी और टिकट वितरण के मामले पर पहले से ही संकट का सामना कर रहे कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे को एक और बड़ा झटका लगा है। यह झटका उच्च न्यायालय के एक फैसले के रूप में सामने आया है। अदालत ने निर्वाचन आयोग के उस आदेश को निरस्त कर दिया है, जिसके तहत राज्य सरकार द्वारा चलाई गई दो रुपए प्रति किलो चावल की योजना के अमल को रोक दिया गया था।

आम बजट का देश की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव

यह दीर्घकाल को घ्यान में रखकर तैयार किया गया है
उपेन्द्र प्रसाद - 2011-03-26 10:06 UTC
पिछले 28 फरवरी को पेश बजट में वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कोई वैसा प्रावधान तो नहीं किया, जिसे हम लोकप्रियतावादी कहते हैं और जिसे हमारे वित्त मंत्री चुनावों को ध्यान में रखते हैं, हालांकि आने वाले महीने में देश के 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव हो रहे है। सच कहा जाए तो अपने बजट में श्री मुखर्जी ने देश की अर्थव्यवस्था के निरंतर विकास को घ्यान में रखने की कोशिश की है। बजट महंगाई की पृष्ठ भूमि में पेश किया गया था। उम्मीद की गई थी कि महंगाई को दूर करने की कोई ऐसी घोषणा की जाएगी, जिससे वित्तमंत्री लोगों की बाहबाही लूटते नजर आएंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया, क्योंकि वित्त मंत्री की नजर तत्कालिक सफलता से ज्यादा देश के निरंतर और उच्च आर्थिक विकास का है।
भारत

असम में कांग्रेस को दिख रही है जीत

विपक्ष के बिखराव का उसे मिल रहा है लाभ
बरुण दास गुप्ता - 2011-03-22 11:23 UTC
कोलकाताः अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अपनी जीत दिखाई पड़ रही है। पिछले दो विधानसभाओं के कार्यकाल से कांग्रेस के तरूण गोगोई मुख्यमंत्री बने हुए हैं और उन्हें उम्मीद है कि वे इस बार जीत की तिकड़ी लगाकर रहेंगे।
भारत

मुख्यमंत्री अच्युतानंदन की उम्मीदवारी

प्रकाश कारत और विजयन की किरकिरी
पी श्रीकुमारन - 2011-03-21 09:44 UTC
तिरुअनंतपुरमः आखिरकार सीपीएम ने मुख्यमंत्री वी एस अच्युतानंदन को विधानसभा का चुनाव लड़ने का टिकट दे ही दिया। इस पूरे प्रकरण में राज्य ईकाई के सचिव पी विजयन की किरकिरी हो गई। उनके साथ पार्टी महासचिव प्रकाश कारत की भी भद्द पिटी।