भारत
मनमोहन सिंह एक बार फिर कटघरे में
केन्द्र सरकार की मुसीबतों का अंत नहीं
-
2011-03-19 19:52 UTC
अमेरिकी राजनयिकों द्वारा भारत से संबंधित किए गए संवाद को विकीलीक्स द्वारा लीक किए जाने के बाद केन्द्र की मनमोहन सिंह सरकार एक बार फिर कटघरे में खड़ी हो गई है। केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त के पद पद पी जे थॉमस की नियुक्ति के मामले पर प्रधानमंत्री की अच्छी खासी फजीहत हो चुकी है। उन्हें लोकसभा में अपनी गलती माननी पड़ी और कहना पड़ा कि नियुक्ति से संबंधित निर्णय लेने में उनसे गलती हो गई थी। अब उन्हें यह कहना पड़ रहा है कि 2008 में वामदलों द्वारा उनकी सरकार से समर्थन वापस लिए जाने के बाद सरकार बचाने के लिए जो खरीद फरोख्त हुई, उसके बारे में उनके पास कोई जानकारी नहीं है और वैसा करने के लिए उन्होंने किसी को अधिकृत नहीं किया था।