शुंगलू समिति की सिफारिशों से दिल्ली सरकार में हड़कंप
मुख्यमंत्री से लेकर उपराज्यपाल तक परेशान
-
2011-04-18 11:38 UTC
नई दिल्लीः राष्ट्रमंडल खेलों मंे हजारों करोड़ रुपए के घोटाले को लेकर निश्चिंत बैठे दिल्ली सरकार के लोगों में अब हड़कंप मच गया है। दिल्ली के लोगों को इस बात को लेकर आश्चर्य हो रहा था कि जिन परियोजनाओं में बड़े बड़े घोटाले हुए उनकी जांच की ही नहीं जा रही है और सारा का सारा दोष सुरेश कलमाड़ी के नेतृत्व वाली खेल आयोजन समिति के गले में डालकर मामला रफा दफा किया जा रहा है।