बिहार में कांग्रेस की हालत अभी भी दयनीय
बिगड़ गया है लोकसभा चुनाव के बाद बना माहौल
-
2010-07-14 09:56 UTC
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सीटों के लिहाज से कोई खास सफलता नहीं मिली थी, लेकिन उसके मतप्रतिशत में काफी इजाफा हुआ था। मुसलमान कांग्रेस के साथ जुड़ते दिखाई दे रहे थे और अगड़ी जातियों का भी कांग्रेस की ओर रुझान बन रहा था। लगने लगा था कि विधानसभा का आमचुनाव आते आते कांग्रेस की स्थिति काफी सुधर जाएगी और उत्तर प्रदेश की तरह ही वह बिहार में भी फिर से एक मजबूत ताकत बन जाएगी।