संसद में बिधूड़ी का नफरत भरा भाषण भाजपा सदस्यों की मानसिकता का प्रतिबिंब
सदस्य के खिलाफ कार्रवाई करने में विफलता ने किया संस्थान को अपमानित
-
2023-09-29 11:53 UTC
मुसलमानों के खिलाफ घृणास्पद भाषण, जो समाज में व्याप्त हो गया है, अब संसद पर भी प्रवेश कर चुका है। नये संसद भवन में आयोजित विशेष सत्र के आखिरी दिन, दिल्ली से भाजपा संसद सदस्य रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली, जो कि बहुजन समाज पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं, के खिलाफ लोक सभा में बेहद गंदे और भद्दे मुस्लिम विरोधी विशेषणों का इस्तेमाल किया। बिधूड़ी द्वारा बार-बार दानिश अली को निशाना बनाते हुए 'मुल्ला आतंकवादी' और इससे बदतर शब्द कहे गये जो संसद में पहले कभी नहीं सुने गये थे। ऐसी आपत्तिजनक बातें कहते हुए बिधूड़ी के वीडियो को देश भर में हजारों लोगों ने देखा, जिससे व्यापक निराशा और आक्रोश फैल गया है।