मध्यप्रदेश भाजपा में खलबली, घबड़ाये अमित शाह ने कीं लगातार बैठकें
विधानसभा चुनाव में भगवा पार्टी के खिलाफ कोई मौका नहीं छोड़ रही कांग्रेस
-
2023-07-31 15:01 UTC
भोपाल: गृह मंत्री अमित शाह के छियानबे घंटे में भोपाल के दो दौरे। जाहिर है अमित शाह नहीं चाहते कि मध्य प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव में 2018 दोहराया जाये, जब भाजपा हार गयी थी। इसीलिए वह राज्य पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। वह बुधवार देर शाम भोपाल पहुंचे और आधी रात तक शीर्ष नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठकें कीं। फिर अगले दिन मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान समेत चुनिंदा नेताओं से आमने-सामने बैठकर मंत्रणा की और फिर दिल्ली के लिए रवाना हो गये। खबरें हैं कि वह रविवार को फिर भोपाल आयेंगे। 2018 के विधानसभा चुनावों में हारने के बाद भाजपा ने कांग्रेस से दलबदल करवाकर पिछले दरवाजे से सत्ता हासिल करने के लिए बाहुबल और धनबल का इस्तेमाल किया था।