केरल ने खारिज की केंद्र की स्मार्ट मीटर योजना
राज्य सरकार सहकारी समिति अधिनियम संशोधन के भी खिलाफ
-
2023-09-02 08:51 UTC
तिरुवनंतपुरम: राज्य में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार ने राज्य में केन्द्र के प्री-पेड स्मार्ट बिजली मीटर के रोलआउट के लिए कुल व्यय (टोटेक्स) मॉडल को जोरदार ढंग से 'नहीं' कहा दिया है। टोटेक्स मॉडल को लागू न करने और कोई अन्य लागत प्रभावी मॉडल चुनने का निर्णय मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन द्वारा बुलाई गयी बैठक में लिया गया।