2024 के चुनाव में कांग्रेस और क्षेत्रीय दल दे सकते हैं भाजपा को कड़ी टक्कर
विपक्ष की ठोस एकता है भाजपा के खिलाफ सफलता की एकमात्र गारंटी
-
2022-12-14 12:10 UTC
अब जब गुजरात और हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं ने अपना फैसला दे दिया है, तो आगे क्या? प्रमुख दलों में से प्रत्येक को कुछ लाभ हुआ लेकिन कुछ नुकसान भी हुआ।उनके और विपक्ष के सामने तात्कालिक चुनौती है 2024के आम चुनावों से पहले अपनी-अपनी स्थितियों को दुरुस्त करने की।