राज्यों को संसाधनों के हस्तांतरण पर वित्त मंत्री का बयान भ्रामक
मोदी शासन ने संसाधनों के केंद्रीकरण को चरम बिंदु तक पहुँचाया
-
2023-02-18 10:41 UTC
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक ऐसा भ्रामक बयान दिया है जिसकी उम्मीद केंद्रीय मंत्रिमंडल के एक जिम्मेदार सदस्य से नहीं की जा सकती।हाल के बजट में राज्यों को संसाधन हस्तांतरण के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा कि हस्तांतरण की मात्रा "तेजी से" बढ़ा दी गयी है। यह बयान ऐसा आभास देता है मानो केंद्र बहुत "उदार" रहा है, परन्तु उन्होंने ऐसा कोई आंकड़ा नहीं दिया जो उनके दावे को सही ठहराये।