तीसरा मोर्चा बनाने की कवायद फिर शुरू
2024 के चुनाव से पहले ही भाजपा विरोधी खेमे में पड़ सकती है फूट
-
2023-01-25 14:44 UTC
एक बार फिर तीसरा मोर्चा! प्रत्येक लोकसभा चुनाव से पहले, यह तीसरे मोर्चे का विचार तैरता है, और 2024 में होने वाला आम चुनाव कोई अपवाद नहीं हैं।राजनीतिक पंडितों का अनुमान है कि भाजपा के खिलाफ पूरे विपक्ष के लिए जगह है, लेकिन तीसरे मोर्चे के लिए नहीं, क्योंकि यह भाजपा विरोधी वोटों को विभाजित करेगा और सत्तारूढ़ दल को मदद करेगा।