अंधकारमय है कांग्रेस का भविष्य
पार्टी को नहीं, राहुल को बचाने में लगी हुई हैं सोनिया
-
2022-05-24 10:52 UTC
उदयपुर में कांग्रेस ने तीन दिवसीय चिंतर शिविर का आयोजन बहुत ही हल्ला हंगामे के साथ किया और लगा कि वहां से कुछ ऐसा निकलेगा, जिससे कांग्रेस की काया कल्प हो जाएगी। लेकिन वहां से कुछ नहीं निकला। चिंतन शिविर के उद्धाटन समारोह में सोनिया गांधी ने कांग्रेस जनों से त्याग करने की अपील की। कहा कि पार्टी ने हमें बहुत कुछ दिया है और अब हम पार्टी के लिए त्याग करें और इसे कुछ दें। सोनिया के उस भाषण से लगा कि वे पार्टी के हित में कुछ त्याग करने जा रही हैं। लेकिन ऐसा कुछ उन्होंने किया नहीं।