शिवसेना और मनसे हाशिए पर ही रहेंगे
उद्धव और राज समय से तालमेल नहीं बैठा पा रहे हैं
-
2016-10-25 12:07 UTC
शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना में महत्वाकांक्षा का अभाव साफ दिखाई देता है और यह अटपटा भी लगता है। उद्धव और राज के गुरू बाल ठाकरे ने विभाजनकारी राजनीति को अपना हथियार बनाया था और उसके द्वारा ही वे सत्ता हासिल करते थे। उन्हीं के विभाजन मंत्र को राज और उद्धव ने अपना रखा है और इसके कारण दोनों में से कोई भी महाराष्ट्र से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।