स्मृति ईरानी सूचना प्रसारण मंत्रालय से बाहर
उन्हें तो कपड़ा मंत्रालय से भी बाहर कर दिया जाना चाहिए
-
2018-05-17 10:45 UTC
स्मृति ईरानी से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय छीन लिया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अब यह मंत्रालय राज्यवर्धन सिंह राठौर के स्वतंत्र प्रभार में डाल दिया है। पहले वह इसके राज्यमंत्री थे और स्मृति ईरानी के तहत इस मंत्रालय का काम देखा करते थे।