भारत
दिल्ली में संवैधानिक संकट पैदा हो गया है
उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री को मिलकर इसका हल निकालना होगा
-
2015-05-22 15:36 UTC
उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच हो रहे टकराव के कारण दिल्ली प्रदेश में संवैधानिक संकट खड़ा हो गया है। राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों के बीच पहले भी तनाव होते रहे हैं। इन्दिरा गांधी के कार्यकाल मे जब कोई राज्यपाल संविधान का अनुच्छेद 356 का इस्तेमाल कर राष्ट्रपति शासन लगवाया करते थे, तो उन्हें केन्द्र का एजेंट कहा जाता था।