मुफ्ती को कश्मीर मसले पर संतुलन बनाना होगा
मोदी को अलगाववादियों से संवाद की ओर बढ़ना होगा
-
2015-03-09 15:19 UTC
इसमें कोई शक नहीं है कि बिना अलगाववादियों और हुरियत नेताओं से बातचीत किए बिना कश्मीर समस्या का हल नहीं निकल सकता है। पाकिस्तान को भी देर सबेर बातचीत में शामिल करना पड़ेगा। दूसरी बार जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री बने मुफ्ती मुहम्मद सईद के दिमाग में शायद यही रहा होगा, जब उन्होंने शपथग्रहण के तुरंत बाद कश्मीर में शांतिपूर्ण चुनाव करवाने का श्रेय पाकिस्तान और कश्मीरी अलगाववादियों को दे डाला।