भारत
बंगाल की राजनीति पर ममता अभी भी हावी
2016 विधानसभा के चुनाव की अभी से तैयारी
-
2014-11-28 11:29 UTC
पश्चिम बंगाल की विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं, हालांकि इसे 2016 में होना है। सभी पार्टियां अपने आपको अपने तरीके से इसके लिए ढाल रही हैं। संसद में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच हो रही झड़प इसी तैयारी का नतीजा है। संसद के अंदर ही नहीं, उसके बाहर भी दोनों के बीच संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। अमित शाह भाजपा के अध्यक्ष बनते ही स्पष्ट कर चुके थे कि उनके लिए पश्चिम बंगाल बहुत महत्वपूर्ण है।