क्या 2008 के बजट को मात दे पाएंगे चिदंबरम?
बंधे हुए हैं वित्तमंत्री के हाथ
-
2013-02-20 13:40 UTC
अगला बजट मनमोहन सिंह सरकार के दूसरे कार्यकाल का संभवतः अंतिम बजट होगा भले ही आगामी लोकसभा का आमचुनाव अपने तय समय पर 2014 में ही हो, क्योंकि यह लगभग एक परंपरा बन गई है कि यदि लोकसभा चुनाव किसी साल की पहली छमाही में हो, तो उस साल सरकार फरवरी महीने में पूर्ण बजट पेश ही नहीं करती है, बल्कि लेखानुदान पेश करके उसे पारित करवा लेती है, जिससे वित्तीय वर्ष के शुरुआती कुछ महीनों के सरकारी खर्चों का इंतजाम हो जाता है।