क्या ठाकरे बंधु एक होंगे?
राज ठाकरे की भूमिका हो रही है महत्वपूर्ण
-
2013-02-08 17:13 UTC
शिवसेना सुप्रीमो बाला साहब ठाकरे की मौत के बाद यह अटकलबाजी तेज हो गई है कि क्या उनके बेटे उद्धव और भतीजे राज आपसी मतभेद भूलकर फिर एक साथ हो जाएंगे। कहा जा रहा है कि अपनी मौत के पहले बाल ठाकरे ने अपने बेटे और भतीजे को कहा था कि वे आपसी मतभेद भूलकर फिर से एक साथ आ जाएं। राज और उद्धव के मामा वैद्य ने सार्वजनिक रूप से संकल्प लिया है कि वे बाल ठाकरे के इस सपने को पूरा करवा कर ही दम लेंगे।