त्रासदी भरे प्रहसन का पात्र बन गए हैं केरल के एक मंत्री
प्रेमिका के पति से पिटने के बाद पत्नी के मुकदमे का डर
-
2013-03-14 10:09 UTC
तिरुअनंतपुरमः केरल में एक जबर्दस्त फिल्मी दृश्य हो रहा है। इस फिल्म के केन्द्र में प्रदेश के फिल्म और वनमंत्री के बी गणेश कुमार हैं। वे केरल कांग्रेस (बालकृष्णन) से जुड़े हैं। उनके पिता बालकृष्ण पिल्लै, जो उनकी पार्टी के अध्यक्ष भी हैं, इस फिल्म के दूसरे पात्र हैं। तीसरा पात्र मंत्रीजी की पत्नी यामिनी थंकाची हैं, तो चैथा किरदार सरकार के विधानसभा में मुख्य सचेतक पी सी जाॅर्ज है। पांचवें किरदार के रूप में खुद मुख्यमंत्री ओमन चांडी हैं।