प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा
- 2011-01-20 17:27 UTCनई दिल्ली: केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आज प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा को अपनी मंजूरी दे दी है। यह इसी वर्ष से शुरू होगा और मतदाताओं को अपने लोगो और नारे मतदाता होने पर गर्व है – मतदान के लिए तैयार हैं का बैज प्रदान किया जाएगा।