नयी ऊंचाइयां छू रही है भारत में महिलाओं के खिलाफ घरेलू और यौन हिंसा
फिर आ गया है महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करने का समय
25-11-2022 09:57 GMT-0000
-
"महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन" के लिए 25 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के आह्वान को व्यापक मीडिया कवरेज मिला है, जब संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने हड्डी कंपा देने वाला एक तथ्य पत्र प्रस्तुत किया है जिसमें कहा गया कि दुनिया भर में हर 11 मिनट में एक महिला या लड़की की एक अंतरंग साथी या परिवार के सदस्य द्वाराहत्या कर दी जाती है। उन्होंने महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा को दुनिया में सबसे व्यापक मानवाधिकार उल्लंघन बताया।