मुंबई में आदर्श कोआपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी इमारत को गिराने का निर्णय
- 2011-01-17 12:59 UTCनई दिल्ली: वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने मुंबई की आदर्श कोआपरेटिव सोसाइटी इमारत को गिराने का निर्णय लिया है । तीन बिंदुओं के आधार पर मंत्रालय ने पूरे निर्माण को गिराने का निर्णय लिया । यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि यह इमारत अनाधिकृत है और तटीय नियमन क्षेत्र (सीआरजेड) अधिसूचना , 1951 का उल्लंघन है ।