भारत
टीआरपी मुद्दे पर समिति ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री को रिपोर्ट सौंपी
- 2011-01-10 20:18 UTCनई दिल्ली: टीआरपी आकलन की समीक्षा करने के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा गठित समिति ने आज सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्रीमती अम्बिका सोनी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। समीक्षा रिपोर्ट फिक्की के महासचिव डॉ. अमित मित्रा ने प्रस्तुत की। इस अवसर पर सुश्री नीरजा चौधरी और श्री राजीव मेहरोत्रा उनके साथ थे।