ज्ञान पाठक के अभिलेखागार से
मां के दूध में भी कीटनाशक!
- 2007-10-20 05:50 UTCभारत में शीतल पेयों में कीटनाशक की मात्रा को लेकर चल रहे विवाद और विभिन्न सरकरी तथा गैर सरकारी संस्थानों में एक के बाद एक अमेरीकी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के पेय कोका-कोला या कोक और पेप्सी को प्रतिबंधित करने का सिलसिला चल पड़ने पर अब हमारे देश के कृषि मंत्री शरद पवार ने कहा है कि कीटनाशक की मात्रा तो नारियल के पानी और माँ के दूध में भी होती है!