संयुक्त विपक्ष को देशभक्त लोकतांत्रिक गठबंधन का नाम दिया जायेगा
शिमला अधिवेशन में पीडीए की कोर कमेटी पर फैसला होगा
-
2023-06-27 12:18 UTC
12 जुलाई को शिमला में विपक्षी राजनीतिक पार्टियों की संयुक्त बैठक के रणनीति सत्र में अपने सामान्य न्यूनतम कार्यक्रम और अपनी चुनावी नीति के व्यापक प्रतिमान को सार्वजनिक करने से पहले ही विपक्षी नेताओं ने अपने प्रयास को एक विशिष्ट वैचारिक चरित्र देने और इसे देशभक्त लोकतांत्रिक गठबंधन के रूप में पहचानने का फैसला किया है।महत्वपूर्ण यह कि यह प्रस्ताव औपचारिक घोषणा के ठीक 48 घंटों के भीतर सामने आया।