भारतीय इतिहास कालक्रम और धर्मनिरपेक्षता को नष्ट करेगा पाठ्यपुस्तकों में नवीनतम विलोपन
मध्यकाल के ज्ञान के बिना कहां से लायेंगे प्रचीन और आधुनिक काल की तुलनात्मक समझ
-
2023-04-14 11:31 UTC
इस वर्षस्वतंत्रता दिवस समारोह और लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री का भाषण हमें हमारी वास्तुशिल्प उपलब्धियों और इसके सौंदर्यशास्त्र पर गर्व नहीं करायेगा, क्योंकि लाल किला अपने इतिहास से वंचित किया गया है।दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल आभासी वास्तविकता में बदल जायेगा।हमारे महाकवि रवींद्रनाथ टैगोर के शब्दों में जैसे ताजमहल "अनंत काल के गाल पर आंसू की एक बूंद" (कालेर कपोल तले, एक बिंदु अश्रुजल) मात्र रह जायेगी।लेकिन यह भी एक सच्चाई है कि पूरे मध्यकाल को काल के ताने-बाने से कोई नहीं मिटा सकता।निरंतरता का मुद्दा है, और संस्कृति, रचनात्मकता, प्रगति और अंत में सभ्यतागत सच्चाई का।