कोर्इ भी पार्टी स्वच्छ चुनाव नहीं चाहती
चुनावों में अपराधियों और धनपशुओं को बोलबाला
-
2013-11-22 11:08 UTC
चुनावी मौसम ने एक बार फिर इस प्रश्न को रेखांकित किया है कि क्या हमारा राजनैतिक वर्ग स्वच्छ चुनाव चाहता है? इसका जवाब नकारात्मक है। इसका कारण यह है कि अभी भी राजनैतिक पार्टियां इस तथ्य को मानने के लिए तैयार नहीं है कि जनता का विश्वास उनसे हट चुका है और वे व्यवस्था में भी अपना विश्वास खो चुके हैं।