दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल का जलवा
पहली बार हो रहा है त्रिकोणात्मक संघर्ष
-
2013-10-20 18:21 UTC
दिल्ली की राजनीति शुरू से ही दो ध्रुवीय रही है। यहां मुकाबला कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच ही होता रहा है। 1993 के विधानसभा चुनाव में जनता दल ने तब मुकाबले को तितरफा बनाने की कोशिश जरूर की थी। उस समय उसके नेता विश्वनाथ प्रताप सिंह अपनी जनसभाओं में सबसे ज्यादा भीड़ जुटा रहे थे। बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और रामविलास पासवान की सभाएं भी बड़ी बड़ी हुआ करती थीं, लेकिन तब जनता दल का मात्र 4 सीटें मिली थीं, हालांकि उसे 10 फीसदी से ज्यादा वोट आए थे। जाहिर है, मुकाबला दोतरफा ही रहा था, जिसमें भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई थी।