गिरमिटिया मजदूरों के सम्मान में कोलकाता बंदरगाह पर स्मारक
- 2011-01-11 17:12 UTCनई दिल्ली: प्रवासी भारतीय कार्यमंत्री श्री वयालार रवि ने गिरमिटिया मजदूरों के सम्मान में कोलकाता बंदरगाह पर आज स्मारक पट्टिका का अनावरण किया। इस अवसर पर रेलमंत्री सुश्री ममता बनर्जी भी उपस्थित थीं। श्री रवि ने इस अवसर को संभव बनाने के लिए नौवहन मंत्रालय और पश्चिम बंगाल सरकार के समर्थन का शुक्रिया अदा किया।