अकाली दल का जनाधार सिकुड़ रहा है
मनप्रीत का नया मोर्चा एक बड़ी चुनौती
-
2011-07-27 08:57 UTC
चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा का चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, शिरोमणि अकाली दल के नेताओं के चेहरे उड़ते नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से लेकर नीचे स्तर तक के अकाली नेताओं के साथ ऐसा ही हो रहा है। उन्हें लग रहा है कि उनकी सरकार चुनाव के बाद रहना मुश्किल है।