बेसब्री से इंतजार है जनता को मानसून सत्र का
- 2011-07-30 16:03 UTCनई दिल्ली। एक अगस्त से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से आम आदमी को काफी उम्मीदें है। लोकपाल बिल और भूधिग्रहण विधेयक इसी सत्र में पारित होने हैं। बहुप्रतिक्षित खाद्य सुरक्षा विधेयक भी इसी सत्र में रखा जाएगा। लेकिन सत्र निर्विध्न रूप से चल पाएगा इसको लेकर भी आशंका जतायी जा रही है। विपक्ष सरकार को घेरने के लिए पूरी तैयारी कर चुका है। मंहगाई और ,भ्रष्टाचार और आतंरिक सुरक्षा जैसे विषयों पर जोरदार बहस हो सकती है। अन्ना हजारे और बाबा रामदेव ने क्रमशः भ्रष्टाचार और कालाधन को लेकर दिल्ली में आंदोलन किए हैं,उसके नतीजे भी इसी सत्र में दिखने मिल सकते हैं।