राहुल को प्रधानमंत्री बनाने की हड़बड़ी
उत्तर प्रदेश कहीं बिहार न बन जाए?
-
2011-06-27 05:09 UTC
मनमोहन सिंह मंत्रिमंडल के विस्तार की प्रतीक्षा बहुत दिनांे से की जा रही है। प्रधानमंत्री ने खुद कहा था कि बजट सत्र की समाप्ति के बाद वे अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार करेंगे और मंत्रालयों का भी फिर से बंटवारा करेगे। कुछ मंत्रियों को हटाए जाने की भी बात की जा रही थी। बजट सत्र कब का समाप्त हो गया है। अब तो मानसून सत्र की तिथि भी घोषित कर दी गई है पर बहुप्रति़िक्षत मंत्रिपरिषद के विस्तार का काम अभी भी लंबित पड़ा है।