स्वाइन फ्लू से दिल का दौरा
- 2010-07-15 10:02 UTCपिछले करीब एक साल में देश भर में डेढ हजार से अधिक लोगों को मौत का ग्रास बनाने वाले स्वाइन फ्लू का प्रकोप कई महीनों से बिल्कुल घट गया था लेकिन बरसात में स्वाइन फ्लू के प्रकोप में वृद्धि होने की आशंका बढ़ गयी है और इसके मद्देनजर हृदय रोग विशेषज्ञों ने दिल के मरीजों को खास एहतियात बरतने की सलाह दी है क्योंकि स्वाइन फ्लू के संक्रमण से दिल के दौरे की आशंका बढ़ती है।