क्या है इंडिया गठबंधन साझेदारों के बीच सीट बंटवारे का सबसे अच्छा तरीका?
राज्य स्तरीय वार्ता लाभप्रद लेकिन सफलता के लिए केंद्रीय हस्तक्षेप भी जरूरी
-
2023-09-15 12:02 UTC
28 विपक्षी दलों के इंडिया ब्लॉक की पहली समन्वय समिति ने आखिरकार साल के अंत में होने वाले दोनों राज्यों के विधानसभा चुनावों और 2024 की शुरुआत में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है। प्रवक्ता केसीवेणुगोपाल ने बाद में यह स्पष्ट किया 13 सितंबर को समन्वय समिति की बैठक में कहा गया कि राज्य स्तरीय चर्चा को 30अक्टूबर तक पूरा करने का भरसक प्रयास किया जायेगा। प्रक्रिया इतनी जटिल है कि अगर 30अक्टूबर तक सीट बंटवारे की बातचीत पूरी नहीं भी हो तो भी कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए पर्याप्त समय है।