माओवादी और तालिबान: बहुत समानता है दोनो में
02-06-2010 12:31 GMT-0000 -भारत के माओवादी अब तालिबान आतंकवादियों की तरह नागरिकों पर भी हमले करने लगे हैं। पहले उनके बारे में कहा जाता था कि वे पुलिस और सुरक्षा बलों पर ही हमले करते हैं। इसके अलावा वे पुकलस के मुखबिरों को भी मारते हैं। उनके बारे में कहा जाता रहा हे कि वे नागरिकों को अपना निशाना नहीं बनाते, लेकिन दांतेबाड़ा में एक यात्री बस और झारग्राम में एक ट्रेन को दुर्घअना ग्रस्त करवा कर उन्होंने अपना नया रूप दिखाया है। उनका यह नया रूप तालिबान से मेल खाता है।