अखिलेश यादव की सपा उत्तर प्रदेश में भाजपा को दे रही है चुनौती
छोटे दलों के साथ गठजोड़ का सिलसिला जारी है
-
2021-11-06 12:31 UTC
लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इस बयान को काफी अहमियत दी जा रही है कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अखिलेश यादव, जो आजमगढ़ से सांसद हैं, अब विधानसभा के लिए अपने खुद के चुनाव पर समय लगाने के बजाय अपनी पार्टी के प्रचार पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। यूपी में अब यह आम धारणा है कि समाजवादी पार्टी सत्तारूढ़ भाजपा को चुनौती देने वाली मुख्य विपक्षी पार्टी के रूप में उभर रही है।