चंद्रबाबू नायडू ने खो दी भाजपा से सौदेबाजी की ताकत
जगन रेड्डी और नरेन्द्र मोदी के बीच अच्छे संबंध से असमंजस में हैं बाबू
-
2023-08-19 12:58 UTC
तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख चंद्रबाबूनायडू की 2024 में राष्ट्रीय राजनीति में भूमिका है या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि वह एनडीए में हैं या नहीं। नायडू इस बात पर जोर देते हैं कि उनकी एक भूमिका होगी और अगर टीडीपी के भाजपा के साथ हाथ मिलाने की बात सच है, तो उनकी एक निश्चित भूमिका हो सकती है।