प्रियंका की सोनभद्र यात्रा से कांग्रेसजनों में उत्साह बढ़ा
अब प्रियंका को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की हो रही है मांग
-
2019-07-26 10:34 UTC
लखनऊः प्रियंका गांधी ने खुद को एक ऐसे नेता के रूप में स्थापित किया है, जो सड़क पर उतरकर पीड़ितों के साथ खड़े हो सकते हैं। जिस तरह से उन्होंने सोनभद्र जिले में आदिवासियों के परिवारों के साथ खुद को खड़ा किया, उससे तो ऐसा ही लगता है। गौरतलब हो कि सोनभद्र जिले में आदिवासियों का नरसंहार हुआ था।