मायावती के लिए ’करो या मरो’ की लड़ाई
क्या दलित-मुस्लिम समीकरण काम कर पाएगा?
-
2017-02-16 13:27 UTC
उत्तर प्रदेश चुनाव मायावती के लिए अपने अन्य सारे प्रतिस्पर्धियों से ज्यादा मायने रखता है। विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार हारना उनके भविष्य के लिए बहुत ही घातक हो सकता है। वैसे ही पिछले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को एक भी सीट हासिल नहीं हो सकी थी।