भारत
मोदी की पहली लंका यात्रा से बहुत उम्मीदें
दिल्ली और कोलंबों के बीच संबंधों का एक नया युग
-
2015-03-13 15:43 UTC
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की श्रीलंका यात्रा ने न केवल श्रीलंका की उम्मीदों को जगाया है, बल्कि उसने तमिलनाडु के लोगों की उम्मीदों को भी जगा दिया है। पिछले रविवार को नरेन्द्र मोदी ने ट्विट किया था कि में बहुत ही खुशी और विश्वास के साथ श्रीलंका की यात्रा पर जा रहा हूं और मुझे विश्वास है कि यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को और भी मजबूत करेगी, जो हमारे लोगों के हित में होगा।