राहुल को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाने की मुहिम स्वाभाविक
- 2013-04-07 08:15 UTCकांग्रेस में दिग्विजय सिंह ऐसे नेता हैं, जिनके पार्टी संबंधी बयानों को आरंभ में अनेक लोग गंभीरता से नहीं लेते, पर बाद में उनके हकीकत में परिणत होते हम देखते हैं। राहुल गांधी के संदर्भ में उनके इस बयान को भी कि उन्हें सोनिया गांधी की तरह किसी दूसरे को प्रधानमंत्री बनाने की जगह स्वयं बनना चाहिए, इसी कड़ी में लेना होगा। दिग्विजय के बाद गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने तो यहां तक कह दिया है कि अगली बार चुनाव जीतने के बाद राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री बनेंगे।