प्रश्नकाल के पहले ही विपक्ष को है जेपीसी की घोषणा की उम्मीद
- 2011-02-21 12:39 UTCनई दिल्ली। पिछले सत्र से ही सरकार और विपक्ष के बीच टू जी स्पेक्ट्म आवंटन की जांच को ले कर चल रही तनातानी का अंत कल हो सकता है। प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी को उम्मीद है कि कल प्रश्नकाल के पहले ही सरकार जेपीसी के गठन की घोषणा कर सकती है। हालांकि कांग्रेस अभीतक इसकी औपचारिक घोषणा करने की बात से बच रही है।