Loading...
 
Skip to main content

View Articles

सरकार आम आदमी की, बजट विशेष वर्ग का

एस एन वर्मा - 2011-02-28 18:51 UTC
नई दिल्ली। आम आदमी की सरकार ने आज संसद में जो बजट पेश किया है उसमें पूरी तरह विशेष वर्ग का ख्याल रखा गया है।यही कारण है कि उद्याग जगत ने इसका जम कर स्वागत किया है जबकि मंहगाई और भष्टाचार से पीड़ित मध्यम और गरीब वर्ग को इस बजट से जरा सा भी राहत नहीं मिला है।अल्पसंख्यकों के बारे में महज खानापूर्ति के लिए एक दो जगह उसका जिक्र किया गया है।

भारत

बजट में क्या महंगाई मिटाने पर जोर होगा?

काले धन पर चुप्पी बनी रहेगी
उपेन्द्र प्रसाद - 2011-02-27 19:11 UTC
रेल मंत्री ममता बनर्जी के लोकलुभावन रेल बजट के बाद प्रणब मुखर्जी अपना आम बजट पेश करने वाले हैं। रेल बजट में वही सब किया गया, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। पश्चिम बंगाल में विधानसभा के आमचुनाव होने वाले हैं और ममता बनर्जी खुद वहां मुख्यमंत्री पद की दावेदार बनी हुई है। इसलिए रेल बजट में वह वैसा कुछ नहीं कर सकती थीं, जिससे उनका वोट बिगड़े। अपने राज्य में ज्यादा से ज्यादा वोट लेने के लिए वहां उन्होंने ज्यादा से घ्यान दिया।

चुनावी रेल बजट पर विपक्ष के ताने से तिलमिलाई ममता

एस एन वर्मा - 2011-02-25 11:23 UTC
नई दिल्ली। ममता बैनर्जी ने रेल बजट संसद में पेष कर दिया। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता ने ज्योंही रेल बजट के पन्ने पढ़ने षुरू किए,विपक्ष ने अनुमान के अनुरूप उसे चुनावी बजट बताते हुए टोका टोकी करने और ताने मारने षुरू कर दिए। बंगाल की षेरनी ष्षटअप बोलते हुए गुर्राइ,लेकिन कुछ विवषता के कारण फिर तिलमिला कर रह गयी।बजट भाषण समाप्त होने के साथ ही रेल बजट पर तीखी प्रतिक्रिया और कटाक्ष तेज होने लगे।प्रमुख विपक्षी दल भाजपा समेत ममता का पष्चिम बंगाल में विरोधी पार्टी सीपीएम ने इस बजट को रेलवे का बेड़ा गड़क करने वाला बजट बताते हुए कहा कि ममता पिछले वर्षो से सिर्फ घोषनाएं कर रही हैं, जो कभी पूरे होने वाले नहीं है।

भारत

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव

कांग्रेस ने बहुत उम्मीदें बांध रखी हैं
कल्याणी शंकर - 2011-02-25 09:53 UTC
आगामी महीनों में 5 राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों से कांग्रेस ने बहुत उम्मीदें बांध रखी हैं। उसे लगता है कि वह इन 5 राज्यों में 4 में निश्चित रूप् से जीतेगी। ऐसा उसे इन राज्यों से मिल रहे फीडबैक को देखते हुए लग रहा है। यदि ऐसा होता है, तो कांग्रेस के लिए निश्चय ही एक बड़ी सुकून वाली बात होगी, क्योंकि पिछले कुछ महीनों से देश भर में इसकी हवा खराब हो रही है। एक के बाद एक भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं और उन मामलों पर कांग्रेस के पास कहने के लिए ज्यादा नहीं होता।
भारत

जेपीसी का गठन 2 जी घोटाले पर ही क्यों?

राष्ट्रमंडल खेल और आइपीएल की भी हो संसदीय जांच
उपेन्द्र प्रसाद - 2011-02-24 12:07 UTC
केन्द्र सरकार आखिरकार 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच के लिए जेपीसी के गठन पर सहमत हो गई है। यह निश्चय ही देरी से लिया गया निर्णय है। यदि सरकार ने इसका निर्णय पहले ही ले लिया होता तो पूरा का पूरा शीतकालीन सत्र बर्बाद नहीं जाता। जेपीसी के गठन पर सहमति के पीछे जो कारण प्रधानमंत्री ने बताए हैं, वह भले ही भाजपा नेता अरूण जेटली को बुरा लगे, लेकिन सच यही है कि मौजूदा बजट सत्र को सुचारु रूप चलाने के लिए ही केन्द्र सरकार जेपीसी के लिए तैयार हुई है।

कच्चे तेल की खोज की कीमत को पूरी तरह से अनियंत्रित नहीं छोड़ा जा सकता

विशेष संवाददाता - 2011-02-23 20:07 UTC
भारत के पेट्रोलियम मंत्री श्री एस जयपाल रेड्डी ने वास्तविक और वित्तीय बाज़ार के बीच अंतर-संबंध पर समझदारी बढ़ाने की ज़रुरत पर जोर दिया है ताकि कीमतों में अस्थिरता और मूल्य की खोज के मुद्दे पर प्रकाश डाला जा सके। रियाद (सऊदी अरब) में अंतरराष्ट्रीय उर्जा फोरम की मंत्री स्तरीय विशेष बैठक में कल पेट्रोलियम मंत्री श्री जयपाल रेड्डी ने कहा कि तेल की कीमतों को पूरी तरह अनियंत्रित नहीं छोड़ा जा सकता। श्री रेड्डी ने जोर देते हुए कहा कि बिना तैयारी के पेपर बैरल में लेन-देन और व्यापार के साथ ही अधिक कीमत पर बेचने की नीयत से की गई खरीदारी संबंधी गतिविधि 2008 में तेल मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि के लिए जिम्मदेार थी।

कृषि शिक्षा के क्षेत्र में वैश्विक मानदंड की आवश्यकता

विशेष संवाददाता - 2011-02-23 20:04 UTC
नई दिल्ली: कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री शरद पवार ने देश में कृषि शिक्षा और शोध के महत्व और गुणवत्ता को ऊंचा उठाने के लिए वैश्विक मानदंड अपनाने का आह्वान किया।

भारत का निर्यात 2014 तक 450 अरब अमरीकी डॉलर तक पहुंच जाएगा

विशेष संवाददाता - 2011-02-23 20:01 UTC
नई दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री आनंद शर्मा ने कहा है कि 2014 तक भारत का निर्यात 450 अरब अमरीकी डॉलर तक पहुंच जाएगा।
भारत: मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान का आमरण अनशन

कांग्रेस को मिल रहा है राजनैतिक लाभ
एल एस हरदेनिया - 2011-02-23 17:41 UTC
भोपालः मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि शायउ पूरे देश के इतिहास में इस तरह की घटना नहीं हुई होगी, जैसा भोपाल में पिछले दिल देखने को मिला। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केन्द्र सरकार द्वारा राज्य के किसानों की कथित उपेक्षा के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे और अपना वह आमरण अनशन 40 मिनट में ही समाप्त कर दिया।
भारत

मुरली की कांग्रेस में वापसी

कांग्रेस को मिली नई ताकत
पी श्रीकुमारन - 2011-02-22 09:33 UTC
तिरुअनंतपुरमः कांग्रेस के पूर्व नेता स्वर्गीय के करुणाकरण के पुत्र के मुरलीधरन के कांग्रेस मंे वापस आने का राज्य की राजनीति पर जबर्दस्त असर पड़ेगा। उनके आने से कांग्रेस और उसके नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट को एक नई ताकत मिली है, जिसकी उसे सख्त जरूरत थी। इसका कारण यह है कि पिछले दिनों कांग्रेस के दिन कुछ खराब चल रहे थे।