केरल की बदलती राजनैतिक तस्वीर
यूडीएफ का नुकसान एलडीएफ का लाभ है
-
2018-01-15 11:56 UTC
तिरुवनंतपुरमः कांग्रेस नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) से अलग होने का जनता दल (यूनाईटेड) ने फैसला कर लिया है। अब उसके सीपीआई (एम) नेतृत्व वाले वाम लोकतांतत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) में शामिल होने से केरल की राजनीतिक तस्वीर बहुत तेजी से बदलेगी। एलडीएफ खेमे में इसको लेकर खुशी का माहौल है। जद (यू) के लिए, यह आठ साल के अंतराल के बाद घर वापसी का मामला है।