निर्यात और निर्यातकों की परीक्षा की घड़ी
जीएसटी ने उड़ा रखी है उनकी नींद
-
2017-09-08 12:14 UTC
देश की आर्थिक विकास दर में मौजूदा वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में भारी गिरावट के बीच निर्यात के आंकड़े भी हमारे देश के लिए परेशानी पैदा करने वाले हैं। डाॅलर में यदि निर्यात की वृद्धि को हम देखें, तो यह विकास दर करीब 3 फीसदी रही, जो पड़ोसी बांग्लादेश की 26 फीसदी विकास दर की तुलना में बहुत ही कम है और यदि इस विकास दर को भारतीय मुद्रा रुपये में देखें, तो निर्यात राजस्व में गिरावट ही हो गई है। यानी रुपये की ईकाई में जुलाई महीने में विकास दर नकारात्मक हो गई है।