मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के नये मामले
मतदान के बाद भी अनियमितताओं का उद्घाटन जारी
-
2013-12-07 10:58 UTC
भोपालः मतदान हो चुके हैं और उनके नतीजों का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। इसमें प्रदेश के एक आइएएस अधिकारी शामिल हैं, जिन पर अपने बेटे के मेडिकल मे प्रवेश के लिए 75 लाख रुपये की घूस देने के आरोप हैं। प्रदेश के सरकारी काॅलेज के पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए घूस देने की बात सामने आई है।