लैपटॉप बन रहा डेस्कटॉप पीसी के लिए चुनौती, गायब हो रहा है घरों से मॉनिटर
- 2013-07-29 15:38 UTCनई दिल्ली। वह दिन दूर नहीं जब लोगों के घरों में और कुछ हद तक कार्यालयों में डेस्क टॉप नहीं दिखाई पड़ेगा।कुछ खास विशेषताओं के कारण लैपटॉप व टेबलेट की लोकप्रियता बढ़ रही है। लैपटाप के मुफत में या कम कीमत पर देने की सरकार की नीति के कारण भी डेस्कटाप की बिक्री कम हो रही है।यहां तक प्रिंटरों की बिक्री पर भी इसका असर दिखाई पड रहा है।यूपीस का बाजार तो लगभग खत्म ही हो रहा है।